मी ऐंड माय फ्रेंड्स की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन

कोलकाता,(नि.स.)l क्रिसमस के मौके पर मी ऐंड माय फ्रेंड्स और लायन क्लब ऑफ कोलकाता रॉयल के संयुक्त तत्वावधान में राजारहाट स्थित बिष्णुपुर स्पोर्टिंग क्लब में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था.

मौके पर उपस्थित किशन अग्रवाल, फाउंडर, मी ऐंड माय फ्रेंड्स ने कहा, हमलोग ब्लड डोनेशन कैम्प लायंस क्लब की मदद से कर रहे हैं. वहीं हेल्थ चेक अप कैम्प के लिए चारनॉक अस्पताल से करार हुआ है. दूसरी तरफ बिष्णुपुर स्पोर्टिंग क्लब खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने में लगी हुई है.

वहीं सुशील कुमार मोदी, जोन चेयरमैन, लायंस क्लब ने कहा, हमें उम्मीद है कि 100 से भी ज़्यादा लोग रक्तदान करेंगे. दूसरी तरफ खेल प्रतियोगिता के माध्यम से हम यहां यहां के लोकल बच्चों को प्रोत्साहन देने की कोशिश कर रहे हैं.

हेल्थ चेक अप कैम्प में ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल, शुगर और प्रेशर चेक अप करवाया जा रहा है, जी हां, मौके पर गणेश अग्रवाल, सेक्रेटरी,लायंस क्लब ने कुछ ऐसा ही कहा.

कार्यक्रम के दौरान पंकज सर्राफ ने कहा, कैम्प में हेल्थ एडवाइस भी दिए जा रहे हैं.

दूसरी तरफ रोशन कुमार ड्रॉलिया ने कहा, यहां कोई भी आकर मुफ्त हेल्थ चेक-अप करवा सकता है.

इस अवसर पर स्नेहा अग्रवाल, ओनर, स्टार डायग्नोस्टिक सेंटर, पंकज कुमार, मेंबर, लायंस क्लब, शैलेश जिंदाल, मेम्बर, लायंस क्लब, रवि खेमका, पास्ट प्रेजिडेंट, लायंस क्लब सहित कई लोग मौजूद थे.

By Ramiz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *